Featuredदरभंगा

अहले सुबह अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी।

दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के मोती महल तालाब में बुधवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। तालाब में अज्ञात शव मिलने के आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाने के उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष मदन प्रसाद का कहना है कि शव की पहचान के लिए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वहीं, 72 घंटे तक परिजनों का इंतजार करने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। फिलहाल, डूबने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *