Featuredदरभंगा

प्रदेश भाजपा द्वारा बापू सभागार में आयोजित गोवर्धन महोत्सव होगा ऐतिहासिक : सांसद।

सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने 14 नवंबर को बापू सभागार, पटना में होने वाले गोवर्धन महोत्सव को लेकर सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय पर बैठक की। साथ ही विभिन्न जगहों पर जाकर लोगों से इस कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।

सांसद ने कहा कि प्रदेश भाजपा द्वारा बापू सभागार में आयोजित गोवर्धन महोत्सव ऐतिहासिक होगा। इस अवसर काफी संख्या में यदुवंशी समाज के लोग भाजपा का दामन थामेंगे।

दरभंगा सांसद के नेतृत्व में संसदीय क्षेत्र की विभिन्न जगहों से दर्जनों बस और चारपहिया वाहनों से सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने पटना कूच करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, राम कृपाल यादव, रामसूरत राय, नवल किशोर यादव, नंद किशोर यादव, अशोक यादव सहित यादव समाज के सांसद, विधायक एवं अन्य नेताओं का महाजुटान होगा। सांसद ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं ने हमेशा यादव समाज को ठगा है। वे यदुवंशी समाज को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर बीते कई दशकों से सत्ता का सुख भोग रहे हैं और यादव समाज को हाशिए पर खड़ा कर दिया है।

लेकिन अब बिहार का यदुवंशी समाज अब असलियत जान चुका है। बिहार का यदुवंशी समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास यात्रा में भागीदार बनने का संकल्प ले चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *