Featuredप्रादेशिक

नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल एसबीआई शाखा प्रबंधक के परिवार को बंधक बनाकर लूट लिया दस लाख।

बिहारशरीफ के बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा गांव में गुरुवार रात नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल एसबीआई शाखा प्रबंधक के परिवार को बंधक बनाकर 10 लाख रुपये लूटकर फुर्र हो गए।

बैंककर्मी श्रीकांत ने बताया कि गुरुवार देर रात दस नकाबपोश डकैतों ने उनके घर पर धावा बोल दिया था। हथियाबंद बदमाशों ने पहले तो पूरे परिवार को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया, उसके बाद पूरे घर में जमकर लूट मचाई।

डकैतों ने घर में रखे सामानों को तहस-नहस कर फर्श पर बिखेर दिया। नकाबपोश बदमाशों ने घर में रखे महंगे आभूषण, नगद रुपए समेत 10 लाख रुपये से अधिक पर हाथ साफ कर दिया। लूटपाट का विरोध करने पर डकैतों बैंककर्मी के घरवालों के साथ मारपीट भी की।

डकैतों ने धमकी दी कि डैकेती की जानकारी पुलिस को दी तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। डकैती की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घर में पड़ी इस डकैती से बैंककर्मी का परिवार काफी सहमा हुआ है। इस घटना के बाद पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग पर सवाल उठ रहे हैं।

सदर डीएसपी मो. नुरुल हक़ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर गयी थी। घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बैंककर्मी के परिवार ने अभी तक डकैती हुए समानों का पूरा विवरण नहीं दिए हैं। पुलिस जल्द ही इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लेगी।

उन्होंने बताया कि वरीय पदाधिकारी के आदेश पर पुलिस पदाधिकारी की एक टीम का गठन किया गया है। शीघ्र ही गठित टीम इस मामले का पर्दाफाश कर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *