छात्रा के साथ की छेड़खानी, विरोध करने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकू मारकर किया जख्मी।
दरभंगा : सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के प्लस टू रामपुरा परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के दशम वर्ग की छात्रा (17) के साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर स्कूल जाने के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने दिन-दहाड़े चाकू से हमला कर छात्रा को जख्मी कर दिया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार को लालपुर सिमरी पथ पर हुई है। स्कूल से महज सौ गज पीछे सुनसान गाछी के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उक्त छात्रा को चाकू मारकर घायल कर दिया। सिंहवाड़ा पुलिस ने छात्रा से पूछताछ के आधार पर बदमाश की खोजबीन तेज कर दी है।
