Featuredदरभंगाप्रादेशिक

प्रखंड प्रमुख पर बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोली, घटना के कारणों का पता लगा रही है पुलिस।

बिहार के रोहतास जिले में विक्रमगंज के प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार लाली को शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।

बताया जाता है कि राकेश जब अपने कार्यालय से स्कॉर्पियो पर बैठकर वापस घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग गये। इस घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

रोहतास के पुलिस अधीक्षक विनित कुमार ने कहा कि विक्रमगंज प्रखंड प्रमुख की गाड़ी पर गोली चलाई गयी है, जिसमें उन्हें दाहिने हाथ में जख्म आया है। उनका उपचार किया जा रहा है, घटना की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे पूर्व के रंजिश के बिंदु पर जांच किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *