Featuredदरभंगाप्रादेशिक

युवक ने पत्नी और बच्चे को जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस।

दिल को दहला देने वाली खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक सेना के जवान ने अपनी पत्नी और दूधमुंहे बच्चे को जिंदा जला दिया। इस घटना के बाद आर्मी जवान के परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी और बच्चे की हत्या करने के बाद आरोपी जवान मौके से फरार हो गया है। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र की है

इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर मौजूद हैं। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

फिलहाल डबल मर्डर के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *