Featured

मद्यनिषेध विभाग द्वारा जप्त मोटरसाइकिलों की सार्वजनिक नीलामी


नीलामी से लगभग 16 हजार 150 रुपये राजस्व प्राप्त होने की संभावना
सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, दरभंगा श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 (यथा संशोधित 2018 एवं 2022) के तहत जब्त किए गए तथा समाहर्ता न्यायालय, दरभंगा द्वारा राज्यसात किए गए वाहनों की जिला वाहन नीलामी समिति के माध्यम से नियमानुसार सार्वजनिक नीलामी कराई गई।

उन्होंने बताया कि दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित सार्वजनिक नीलामी में कुल 02 मोटरसाइकिलों की नीलामी की गई। नीलामी की प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं पारदर्शी व्यवस्था के तहत संपन्न कराई गई। इस नीलामी से लगभग 16 हजार 150 रुपये राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। प्राप्त राशि नियमानुसार सरकारी राजस्व में जमा की जाएगी।

सहायक आयुक्त ने बताया कि मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत जब्त एवं राज्यसात वाहनों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर सार्वजनिक नीलामी की प्रक्रिया अपनाई जाती है। इससे वाहनों का नियमानुसार निपटारा होने के साथ-साथ सरकारी राजस्व की प्राप्ति भी होती है।

उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं सेवन पर रोक लगाने के लिए मद्यनिषेध विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही, अधिनियम के प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन के लिए जब्त एवं राज्यसात वाहनों के नियमानुसार निष्पादन की प्रक्रिया भी निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *