Featured

527E परियोजना, एलिवेटेड निर्माण कार्य एवं अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा


दरभंगा, 12 सितंबर 2026 – जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत विभिन्न भू-अर्जन परियोजनाओं, 527E परियोजना, एलिवेटेड निर्माण कार्यों की प्रगति, मुआवजा भुगतान तथा भू-अर्जन से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर कार्यालय कक्ष में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार गौरव सहित विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण विकास एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं के लिए किए जा रहे भू-अर्जन कार्य की विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से परियोजनावार भू-अर्जन की स्थिति, भूमि से संबंधित मामलों, मुआवजा भुगतान तथा लंबित मामलों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भू-अर्जन से संबंधित सभी मामलों का निर्धारित नियम एवं प्रक्रिया के तहत त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में 527E परियोजना एवं एलिवेटेड निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति एवं कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा परियोजनाओं में आ रही बाधाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अभियंताओं को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्य को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *