विश्वविद्यालय संगीत एवं नाट्य विभाग, ललित कला संकाय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वरनगर, दरभंगा में दिनांक 25 अगस्त, 2026 को “हिण्डोला” कार्यक्रम

विश्वविद्यालय संगीत एवं नाट्य विभाग, ललित कला संकाय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वरनगर, दरभंगा में दिनांक 25 अगस्त, 2026 को “हिण्डोला” कार्यक्रम का आयोजन विभाग के समक्ष मुक्ताकाश मंच पर श्री राधा कृष्ण के झूले के साथ किया गया।


विभाग के समक्ष सुंदर साए श्री राधा कृष्ण झूले में झूलते हुए दिव्य छवि को प्रकट कर रहे थे। एक ओर राधारमन झूम रहे थे तो दूसरी ओर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सावन के गीतों से हिंडोल-सा वातावरण तैयार हो रहा था

कार्यक्रम के प्रारंभ में विश्वविद्यालय कुल गीत का गायन किया गया, तत्पश्चात विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा सावन गीत, झूला, हिंडोला, कजरी इत्यादि गीतों का गायन किया गया। सावन की रिमझिम फुहार में विद्यार्थियों ने अपने गायन से प्रकृति में सुंदर छटा बिखेर दी। गीतों के बोल थे- ‘झूले नवल हिण्डोला’, ‘राधे झूलन पधारो झुकी आए बदरा’, ‘हरे रामा रिमझिम बरसे पनिया के झूले राधा रानी ए हरि’, ‘पिया संग खेलब पचीसी न’आदि। विद्यार्थियों ने

इन गीतों के साथ अलग-अलग समूह बनाकर झूम कर नृत्य भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम डॉ पुष्कर कुमार झा एवं डॉ अभिषेक स्मिथ के निर्देशन में तैयार किया गया था। संयोजन विभागाध्यक्ष सह संकायाध्यक्ष प्रो लावण्य कीर्ति सिंह ‘काव्या’ का थी।
