Featured

एसडीओ सदर ने राशन कार्ड निर्माण कार्य का किये समीक्षा

एसडीओ ने ई-केवाईसी और लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश l

 

दरभंगा सदर अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में राशन कार्ड से संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक की। बैठक में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (MO) एवं कार्यपालक सहायक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने नए राशन कार्ड निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र लाभुकों का राशन कार्ड शीघ्र बनाने का निर्देश दिया।

उन्होंने सहयोग शिविरों में प्राप्त राशन कार्ड संबंधी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

बैठक में बताया गया कि पात्र लाभुक राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से किया जा सकता है, जबकि ऑफलाइन आवेदन संबंधित प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में जमा किया जा सकता है।

राशन कार्ड आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में परिवार के सभी पात्र सदस्यों का आधार कार्ड, परिवार के मुखिया का जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण तथा एक पारिवारिक फोटो के साथ निर्धारित प्रपत्र भरकर जमा करना होगा।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को राशन कार्ड लाभुकों का ई-केवाईसी (e-KYC) कार्य भी तेजी से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *