Featured

डीएम,एसएसपी ने श्रावणी मेले को लेकर कुशेश्वरस्थान मंदिर का किये निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुरक्षा,सुविधा एवं सुचारु व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

दरभंगा, 01 अगस्त, 2026:-

श्रावणी मेले को लेकर जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला रड्डी ने संयुक्त रूप से कुशेश्वरस्थान पहुंचकर तैयारियों का व्यापक निरीक्षण किया।जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर तथा श्रावणी मेले की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया।

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया।

जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने कहा कि श्रावणी मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा कुशेश्वरनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की प्राथमिकता है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, शौचालय, नियंत्रण कक्ष तथा श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित दर्शन-पूजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेले के सफल आयोजन को सुनिश्चित करें।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला रड्डी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि मेले के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा,ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।

श्रावणी मेले का आयोजन सुव्यवस्थित, सुरक्षित, स्वच्छ एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक वातावरण में संपन्न हो सके।

निरीक्षण क्रम में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित प्रशासनिक,पुलिस तथा मंदिर न्यास के पदाधिकारी उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *