Featured

आपदा से मृत तीन व्यक्तियों के आश्रितों को ₹4-4 लाख का अनुग्रह अनुदान चेक प्रदान किये 

दरभंगा जिले के हायाघाट अंचल अंतर्गत आपदा में मृत तीन व्यक्तियों के आश्रितों को आज राज्य सरकार की आपदा राहत योजना के तहत ₹4-4 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि का चेक माननीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सह हायाघाट विधायक श्री रामचन्द्र प्रसाद एवं अंचल अधिकारी, हायाघाट द्वारा प्रदान किया गया।

उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

अनुग्रह अनुदान प्राप्त करने वाले मृतकों के आश्रितों का विवरण निम्नलिखित है—स्व. अर्चना कुमारी, पिता – श्री रामबाबू पंडित, ग्राम – सझौती (सिहयाही), पंचायत – पौराम, थाना – हायाघाट, अंचल – हायाघाट।

स्व. कार्तिक कुमार, पिता – श्री संतन सहनी, ग्राम – हवासा, पंचायत – श्रीरामपुर, थाना – ए.पी.एम., अंचल – हायाघाट।स्व. विजय कुमार, पिता – श्री अमृत सहनी, ग्राम – अकराहा, पंचायत –सिरनिया पश्चिमी बिलासपुर, थाना – ए.पी.एम.,अंचल –हायाघाट।

अंचल अधिकारी, हायाघाट ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आपदा से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।

चेक वितरण के दौरान संबंधित पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *