Thursday, September 10, 2026
Latest:
Featured

कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी की उपस्थिति में नरगौना परिसर में हुआ व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम

 

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी की उपस्थिति में नरगौना परिसर में एनएसएस कोषांग के तत्त्वावधान में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, एनएसएस स्वयंसेवक एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यपालक अभियंता बालेश्वर राम द्वारा उपलब्ध आम एवं लीची के 150 से अधिक पौधे लगाए गए।

 

कार्यक्रम में वित्तीय परामर्शी इन्द्र कुमार, कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हंसदा, प्रधानाचार्य डॉ जगदीश वैश्यंत्री, सीनेटर विजय कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ सत्यनारायण पासवान, प्रो दमन कुमार झा, डॉ आर एन चौरसिया, डॉ शबनम कुमारी, डॉ मो ज्या हैदर, डॉ इन्सान अली, डॉ गजेन्द्र प्रसाद, डॉ सोनू राम शंकर, डॉ उमाकान्त पासवान, डॉ मनोज कुमार, डॉ अभिषेक राय, डॉ प्रियंका राय, डॉ सुरेश पासवान, डॉ दिवेश कुमार शर्मा, डॉ कुमार मनीष, डॉ अनिन्द्र शर्मा, डॉ अंकित कुमार, प्रो अमृत कुमार झा, डॉ विष्णुदेव मोची, डॉ राजेश कुमार मौर्य, मनीष राज, अमृत कुमार झा, अक्षय कुमार झा, रवीन्द्र कुमार सिंह आदि ने उपस्थित होकर सक्रिय रूप से पेड़ लगाए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय में कार्यरत सुरक्षा गार्ड ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *