Featured

डीडीसी की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

21 जुलाई के सहयोग शिविर की तैयारी

दरभंगा, 20 जुलाई 2026 : समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की आज बैठक हुई।

बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों, जन शिकायतों, विकासात्मक योजनाओं तथा आगामी 21 जुलाई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

बैठक में मानवाधिकार, लोकायुक्त, आरटीपीएस, न्यायालयों में लंबित वाद, मुख्यमंत्री जनता दरबार, एसी/डीसी बिल, सहकारिता, कृषि, राजस्व तथा जन शिकायतों से संबंधित मामलों की विभागवार समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें।

डीडीसी ने सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करें ।उन्होंने कहा कि आवेदनों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

सहयोग शिविर की तैयारी पूर्ण

21 जुलाई को जिले के 48 स्थानों पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि सहयोग शिविर के दौरान प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों का सारगर्भित प्रतिवेदन तैयार कर सहयोग पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए।

बैठक में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री सलीम अख्तर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री पवन कुमार, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशिष अमन सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *