Featured

सदर प्रखंड अंतर्गत सोनकी और धोई पंचायत में आयोजित हुआ सहयोग शिविर

दरभंगा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत सोनकी एवं धोई पंचायत में आम जनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया*।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सहयोग शिविर में रखें।
कार्यक्रम में माननीय विधायक, दरभंगा ग्रामीण श्री राजेश कुमार मंडल, जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार, माननीय मुखिया,जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर माननीय विधायक दरभंगा ग्रामीण ने उपस्थित नागरिकों को सरकार की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही शिविर के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ‘सहयोग शिविर पहल का उद्देश्य विभिन्न योजनाओंके सेवाओं को सीधे जनता तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।
सहयोग शिविर के दौरान राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया। साथ ही आवश्यक मामलों में आवेदन प्राप्त कर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया।
माननीय विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग अपने निकट आयोजित सहयोग शिविरों में पहुँचकर इस जनहितकारी अभियान का लाभ उठाएँ।
*जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों को ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जन समर्थन तथा सकारात्मक प्रक्रिया मिल रही है ।लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंचायतों और नगर निकाय में सहयोग शिविर का आयोजन जारी रहेगा। सहयोग शिविर में काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं लाभुकों के भाग लिये और विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिए*।
जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जिले के विभिन्न पंचायतों एवं नगर निकाय क्षेत्रों सहित कुल 48 स्थानों पर सहयोग शिविर आयोजित किए गए।
उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन संबंधित विभागों द्वारा लगातार किया जा रहा है तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनका निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविरों का उद्देश्य विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं को आमजनों तक पहुँचाना, उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना ।
जिलाधिकारी द्वारा सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया गया एवं आम जनों से आवेदन भी प्राप्त किया।
जिलाधिकारी ने आम जनों की समस्याओं से रूबरू हुए और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निवारण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *