Featured

शोक संदेश

यूनेस्को क्लब, दरभंगा की सक्रिय सदस्य एवं सचिव डॉ. अंजू अग्रवाल तथा डॉ. अभिषेक के एकमात्र सुपुत्र, 21 वर्षीय गोलू का दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में कल सायंकाल असामयिक निधन हो गया। यह अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक समाचार है, जिससे समूचा यूनेस्को परिवार एवं नगरवासी शोकाकुल हैं।

दिवंगत गोलू का पार्थिव शरीर आज दरभंगा लाया गया, जहाँ बंगलागढ़ स्थित उनके आवास पर बड़ी संख्या में परिजन, मित्रगण, मोहल्लेवासी एवं गणमान्य नागरिकों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास सहरसा के लिए ले जाया गया।

यूनेस्को क्लब की ओर से अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी, प्रधान सचिव प्रो. मधु रंजन प्रसाद, कोषाध्यक्ष ललित कुमार खेतान, मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल, रतन कुमार खेड़िया, डॉ. अभय कुमार कश्यप, मनोज कुमार डोकानियां, अभिषेक बुबना सहित अन्य सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति की घड़ी में यूनेस्को क्लब का सम्पूर्ण परिवार डॉ. अंजू अग्रवाल एवं डॉ. अभिषेक के साथ खड़ा है।

क्लब के वरीय सदस्यों डॉ. बिनोद कुमार मिश्रा, प्रो. समीर कुमार वर्मा, डॉ. ए.के. गुप्ता, दीपक सिन्हा, डॉ. आर.एन.पी. सिन्हा, डॉ. आर.एन. चौरसिया, डॉ. सारिक हुसैन, श्रवण कुमार बैरोलिया, अमन पाठक, चंदन सिंह, बिनोद कुमार सिंह, शमीम हैदर, हीरा कुमार झा, राघवेंद्र कुमार, राजकुमार मारीवाल, विजय अग्रवाल, डॉ. हिदायतुल्ला खान राजू, डॉ. मनीष प्रसाद, डॉ. बी.बी. शाही, डॉ. राजेश द्विवेदी, डॉ. एस.एन. सराफ, प्रो. अरविंद सुंदर झा, कुमार संजय, प्रो. रघुनाथ शर्मा, डॉ. राजीव अख्तर, विशाल गौरव, सिद्धू मल्ल, अमरनाथ साह, डॉ. संजीव कुमार तथा एस.एच. अली ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

यूनेस्को क्लब, दरभंगा दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

ॐ शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *