Featured

आयुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आज प्रमंडलीय सभागार, दरभंगा में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दरभंगा प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों के जिला शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारी सम्मिलित हुए।

आयुक्त महोदय ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के मानदेय का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में मानदेय भुगतान में अनावश्यक विलंब नहीं हो।

आयुक्त महोदय ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से कस्तूरबा विद्यालयों का निरीक्षण करने तथा विद्यालय परिसर की चाहरदीवारी, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
साथ ही छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया।

बैठक में आयुक्त महोदय ने शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में शौचालय, बेंच-डेस्क, पंखा, स्मार्ट टीवी आदि आवश्यक सुविधाएँ कार्यरत हैं या नहीं, इसकी जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।

इसके अतिरिक्त उन्होंने जर्जर विद्यालय भवनों की स्थिति का सर्वेक्षण कर उसकी रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया,ताकि आवश्यकतानुसार मरम्मत या पुनर्निर्माण की कार्रवाई की जा सके।

आयुक्त महोदय ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में कम से कम 10-10 विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय भवनों का रंग-रोगन कराने, सभी विद्यालयों में चारदीवारी का निर्माण कराने तथा भूमिहीन विद्यालयों के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित कर उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाये।
बैठक में उप निदेशक (शिक्षा), क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी श्री आकाश ऐश्वर्य सहित दरभंगा प्रमंडल के विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *