वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा बहेड़ा थाना का किया गया वार्षिक निरीक्षण
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा बहेड़ा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न पंजी जैसे:- आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आर0टी0आई0 पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोकशिकायत पंजी दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे हुए अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, ओ0डी0 पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी, हाजत पंजी, मालखाना, चार्टशीट, स्टेशन डायरी, सहित अन्य प्रकार के पंजियों की जांच की गई जिसमें सिरिस्ता का पंजी /संचिका यथा हत्या, लूट, डकैती, लोकशिकायत, हाजत, गिरफ्तारी इत्यादि पंजी विधिवत् संधारण नहीं पाया गया साथ ही साथ थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के बीच थाना सिरिस्ता के पंजी/संचिका के अद्यतन एवं संधारण हेतु सही ढंग से वितरण नहीं किया गया है।
थानाध्यक्ष बहेरा को अगले 15 दिनों के अंदर सभी पंजीयों को अद्यतन करने हेतु निर्देशित किया गया है तथा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए:-
लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश दिये गए।
कांड में अविलंब गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गए।
विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दिशा निर्देश।
थाना में संधारित पंजीयों, लंबित कांडों की समीक्षा की गई तथा अनुपालन हेतु कतिपय निर्देश दिए गए।
PC के समीक्षा में समन, BW, NBW, इश्तिहार और कुर्की पंजी की समीक्षा की गई और लंबित समन BW, NBW, का प्राप्ति के 15 दिनों के अंदर तामिला का निर्देश दिया गया।
इश्तिहार और कुर्की का प्राप्ति के 03 दिनों के अंदर तामिला का निर्देश दिया गया।
साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित ढंग से रख रखाव हेतु दिशा-निर्देश दिये गए।
हाजत सुरक्षा का निरीक्षक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
