Featured

सी. एम. साइंस कॉलेज में एनएसएस स्वयंसेवकों ने की नाला की सफाई

सी. एम. साइंस कॉलेज की एन.एस.एस. इकाई द्वारा चलाए जा रहे साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन महाविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों एवं स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं द्वारा परिसर में स्थित नाला की व्यापक साफ़-सफ़ाई का कार्य किया गया। इस दौरान नाले में जमी गंदगी, काई तथा आसपास फैले कूड़ा-कचरा को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने का प्रयास किया गया।
यह स्वच्छता अभियान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. युगेश्वर साह की सक्रिय अगुवाई में चलाया जा रहा है। अभियान में एन.एस.एस. टीम के सक्रिय सदस्य डॉ. निधि झा, डॉ. रश्मि रेखा, डॉ. अंशु सिन्हा, डॉ. रवि रंजन, डॉ. तालिब खान, डॉ. इरशाद अहमद के साथ-साथ महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. दिनेश प्रसाद साह, डॉ. ऋचा, डॉ. यू. के. दास, डॉ. अभय सिंह, डॉ. सुजीत चौधरी, डॉ. अभिषेक, डॉ. बी. डी. तिपाठी, डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. पूजा, डॉ. अवध बिहारी एवं डॉ. सुमनदीप कौर, डॉ सत्येंद्र कुमार झा, डॉ हर्षा कश्यप, और डॉ विनीता ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए मंगलवार को अभियान के अंतर्गत निर्धारित कार्य योजना को सफल एवं सार्थक बनाया।
मौके पर प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र ने स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ परिसर न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में भी अत्यंत सहायक होता है। वहीं, एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. युगेश्वर साह ने स्वयंसेवकों के सक्रियता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह का अभियान छात्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं। लगातार दूसरे दिन इस अभियान को सफल बनाने में एन.एस.एस. स्वयंसेवक अविनाश, काम्या, ज़ोहा, अंकित, मेहविश, राखी, इकरा, स्नेहा, अविनाश झा, किरण एवं आयुष ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *