Featured

भूगोल विभाग में जापान के सांस्कृतिक भूगोल पर व्याख्यान सम्पन्न

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग द्वारा “अंडरस्टैंडिंग जापान: ए कल्चरल जियोग्राफिकल पर्सपेक्टिव” विषय पर व्याख्यान का आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो अनुरंजन की अध्यक्षता में हुआ। इस व्याख्यान में जापान की सांस्कृतिक संरचना, सामाजिक जीवन एवं भौगोलिक विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता मणिपुर विश्वविद्यालय के डॉ. पंकज कुमार, सहायक प्राध्यापक, विदेशी भाषा विभाग ने जापान की सांस्कृतिक विविधता, परंपराओं तथा आधुनिक समाज के भौगोलिक संदर्भों पर विचार रखें। उन्होंने जापान की सांस्कृतिक पहचान को भौगोलिक दृष्टिकोण से समझने पर विशेष बल दिया साथ ही भारत और जापान के सांस्कृतिक संबंधों के महत्व को रेखांकित किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो अनुरंजन ने अकादमिक आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. रानी सिंह द्वारा किया गया।
व्याख्यान में विभागीय शिक्षक डॉ. रश्मि शिखा, डॉ. मनु राज शर्मा एवं डॉ. सुनील कुमार सिंह ने भी अपने अपने विचार रखें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *