Featured

14 जनवरी को जॉब कैम्प

युवा,रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केन्द्र, दरभंगा के माध्यम से 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आई० टी० आई० के निकट) लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में Paytm Services PVT. LTD. द्वारा 11:00 बजे पूर्वाहन से 3:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है।
जॉब कैम्प में Field Sales Executive एंव Senior Field Sales Executive के लिए, कुल 25 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 12th, ग्रैजुएशन और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी। जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है।
कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 16666 से 21000 वेतन सहित अन्य इनसेन्टिव, ESI, पीएफ, इंश्योरेंस प्रतिमाह दिया जाएगा। नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को दरभंगा टाउन में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए आप सभी वांछित अभ्यर्थी को सूचित किया जाता है कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभउठावे। इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।
इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है। साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएगें।
जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *