Featured

30311 किसानों के फार्मर आईडी का निर्माण ई-केवाईसी कार्य मिशन मोड में जारी

दरभंगा, 08 जनवरी, 2026 :-दरभंगा जिले में सभी पात्र किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ ससमय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फार्मर आईडी निर्माण एवं ई-केवाईसी कार्य को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है।
जिले में कुल 30311 किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है।

प्रखंडवार फार्मर रजिस्ट्री की स्थिति इस प्रकार है—दरभंगा प्रखंड में 2622, सिंहवाड़ा में 2601, बिरौल में 2101, अलीनगर में 1426, बहादुरपुर में 1724, बहेड़ी में 2066, बेनीपुर में 1515, घनश्यामपुर में 1250, गौड़ाबौराम में 1324, हनुमाननगर में 1133, हायाघाट में 1839, जाले में 1583, केवटी में 1978, किरतपुर में 922, कुशेश्वरस्थान में 1560, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 1660,मनीगाछी में 1757 तथा तारडीह प्रखंड में 1250 किसानों की फार्मर आईडी का निर्माण किया गया है।

जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने राजस्व कर्मचारियों, किसान सलाहकारों,कृषि समन्वयकों एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों/कर्मियों को सख्त निर्देश दिया है कि कार्य में तेजी लाते हुए सभी सुपात्र किसानों की फार्मर आईडी एवं ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूर्ण कराई जाए, ताकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य सभी कृषि योजनाओं का लाभ किसानों को बिना किसी विलंब के मिल सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में दो चरणों में किया जा रहा है।
प्रथम चरण: दिनांक 09 जनवरी 2026 तक,द्वितीय चरण: दिनांक 18, 19, 20 एवं 21 जनवरी 2026
जिले के किसानों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर अपनी फार्मर आईडी एवं ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण कराएं।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि जिले के सभी राजस्व ग्रामों में किसानों का ई-केवाईसी करते हुए फार्मर आईडी निर्माण कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारी की होगी।
उन्होंने कहा कि फार्मर आईडी किसानों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है,जिसके माध्यम से उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी, सरल एवं सुगम तरीके से प्राप्त हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *