Featured

जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन

जल-जीवन-हरियाली बिहार सरकार की अति महत्वपूर्ण एवं जनों उपयोगी योजना है।आज जिलाधिकारी,दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में अम्बेदकर सभागार, समाहरणालय, में इसकी विस्तृत समीक्षा की गई

जल जीवन हरियाली कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा हरित आवरण को बढ़ावा देने के लिए जन-जागरूकता को सुदृढ़ करना।
इस अवसर पर जल-जीवन-हरियाली क्रियान्वयन और प्रभाव” विषय पर एक विस्तृत परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें अभियान के विभिन्न आयामों, अब तक की उपलब्धियों तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने जल-जीवन-हरियाली अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा वर्षा जल संचयन,जल स्रोतों के संरक्षण एवं सतत उपयोग के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को जल-जीवन-हरियाली अभियान का संकल्प भी दिलाया, ताकि अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जा सके।
इस अवसर पर जिला स्तर पर जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता संबंधी क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिलाधिकारी/जिला परिषद अध्यक्ष,उप विकास आयुक्त,दरभंगा द्वारा चेक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में—प्रथम स्थान: मनीष सदा, कक्षा–09, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मधुपुर, सिंहवाड़ा,द्वितीय स्थान: सरोज कुमार, कक्षा–09, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मधुपुर, सिंहवाड़ा,तृतीय स्थान: सादिया साफी, कक्षा–09, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बनौली, सिंहवाड़ा शामिल हैl

कार्यक्रम में माननीय जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीता देवी, उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, निदेशक, डीआरडीए, दरभंगा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा एवं जिला मिशन प्रबंधक, जल-जीवन-हरियाली, डीआरडीए, दरभंगा सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *