Featured

ख़रीफ़ विपणन मौसम 2025-26 हायाघाट एसएफसी संग्रहण केंद्र पर सीएमआर आपूर्ति शुभारंभ

ख़रीफ़ विपणन मौसम 2025-26 हायाघाट एसएफसी संग्रहण केंद्र पर सीएमआर आपूर्ति शुभारंभ

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने किया उद्घाटन।

धान अधिप्राप्ति में आएगी और तेज़ी

दरभंगा, 04 जनवरी, 2026 :- ख़रीफ़ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान अधिप्राप्ति एवं चावल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज जिला पदाधिकारी, ने हायाघाट स्थित राज्य खाद्य निगम (SFC) के संग्रहण केंद्र पर CMR (कस्टम मिल्ड राइस) आपूर्ति का विधिवत उद्घाटन किया ।
इस अवसर पर जरिसो पैक्स, प्रखंड –बेनीपुर से प्राप्त सी एम आर को स्वीकार कर जिले में सी एम आर आपूर्ति की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
सी एम आर आपूर्ति की इस शुरुआत से धान अधिप्राप्ति की पूरी प्रक्रिया में उल्लेखनीय गति आने की संभावना है, जिससे किसानों, पैक्स तथा संबंधित विभागों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर *जिलाधिकारी ने कहा कि धान अधिप्राप्ति एवं सीएमआर आपूर्ति कार्य राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ कार्य करते हुए धान अधिप्राप्ति में और अधिक तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगाl
उन्होंने SFC संग्रहण केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं, त्वरित उठाव एवं निर्बाध आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी बल दिया, ताकि किसानों एवं पैक्स को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर निशांत कुमार, जिला प्रबंधक ,राज्य खाद्य निगम, विकाश कुमार सिंह प्रमुख प्रतिनिधि हायाघाट, प्रखंड विकाश पदाधिकारी हायाघाट,अंचला अधिकारी हायाघाट, धीरज कुमार, हर्षवर्धन सहकारिता प्रसार पदाधिकारी दरभंगा, कुमार भास्कर सहायक प्रबंधक, जितेंद्र कुमार गौरव सहायक प्रबंधक सह गुणवत्ता नियंत्रक, हरिकृष्ण कुमार दीपक कुमार, गुणवत्ता नियंत्रक,संजीव कुमार सहायक लेखा पदाधिकारी, सजीव कुमार आईटी प्रबंधक,राम कुमार सहकारिता प्रसार पदाधिकारी हायाघाट पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों से जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान की धान अधिप्राप्ति एवं CMR आपूर्ति का सुचारू संचालन ही किसानों के हितों की वास्तविक सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *