Featuredदरभंगाप्रादेशिक

प्रेमी के ब्लैकमेलिंग से तंग होकर छात्रा ने की खुदकुशी।

भागलपुर: जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि ब्वॉयफ्रेंड के ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक छात्रा ने केरोसिन छिड़कर खुद को आग लगा ली। छात्रा को बचाने के लिए उसके पिता दौड़े लेकिन लड़की ने पिता को धकेलकर अलग कर दिया।

घटना की जानकारी पीड़ित पिता ने जोगसर थानाध्यक्ष को दी। जानकारी के अनुसार, बेटी की चीखने की आवाज सुन दूसरे कमरे में मौजूद बीमार पिता उसे बचाने दौड़े लेकिन छात्रा ने पिता को धक्का देकर अलग गिरा दिया।

बेबस होकर पिता ने आननफानन में एंबलेंस को कॉल की, तब तक छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौके पर एंबुलेंस चालक पहुंचा लेकिन घटनास्थल का हाल देखकर वहां से भाग निकला।

इसके बाद पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना बुधवार की देर रात की है। आरोप है कि छात्रा से दोस्ती कर एक छात्र ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

छात्रा के ब्वायफ्रेंड कुंदन कुमार ने बुधवार की रात भी कॉल किया और अश्लील फोटो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने अपने मां को इसके बारे में जानकारी दी और उसने कहा कि अब वो ये सब सहन नहीं करेगी।

जानकारी के अनुसार, रात के 12 बजे घर मे निचले तल पर मौजूद तीन कमरों में एक में बेटी, दूसरे में पिता सोए हुए थे। मां कस्तूरबा विद्यालय में डयूटी पर सबौर प्रखंड क्षेत्र में थी।

प्रेमी से बात करने के बाद छात्रा ने मां को कॉल किया और कुंदन की हरकतों और धमकियों की जानकारी दी। इसके बाद उसने बस कॉल काटते ही अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेल आग लगा ली।

जोगसर पुलिस गुरुवार की अल सुबह पिता की सूचना पर मौके पर पहुंची। सबौर से छात्रा की मां भी घर पहुंच गई थी। मां ने बेटी के ब्वायफ्रेंड कुंदन की करतूतों की जानकारी पुलिस को दे दी है।

जोगसर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार महिला पुलिस के सहयोग से शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद शुरू कर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।

बता दें कि तातारपुर थानाक्षेत्र के एक इंटर स्तरीय स्कूल से इंटर की पढ़ाई करने वाली 17 वर्षीय छात्रा की कुंदन से बीते एक साल से दोस्ती थी। उसने दोस्ती का गलत फायदा उठा, आरोपी ने छात्रा की अश्लील तस्वीर और वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली।

छात्रा के पड़ोसियों के कहना है कि कुंदन छात्रा के अलावा उसकी मां को भी रुपये के लिए ब्लैकमेल करने लगा था। मां-बेटी उसकी हरकतों से तंग आ गई थी।

लोगों ने बताया कि छात्रा आरोपी के नम्बर को ब्लॉक करती तो दूसरे नंबर से कॉल करता था। इंटरनेट मीडिया पर उसकी न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। पुलिस छात्रा का मोबाइल जब्त कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *