Featured

बेगूसराय के सिक्स लेन पुल पर दिखी देशभक्ति:गणतंत्र दिवस समारोह के लिए चयनित एनसीसी कैडेट, पुल पर किया परेड।

बेगूसराय के सिमरिया में गंगा नदी पर बने बिहार के सबसे चौड़े और अतिआधुनिक सिक्स लेन पुल ने आज एक और नया इतिहास लिख दिया है। जहां की गणतंत्र दिवस परेड 2026 में नई दिल्ली में भाग लेने वाले बिहार एवं झारखंड निदेशालय एनसीसी के 80 कैडेट्स ने इस आइकोनिक पुल पर परेड का आयोजन किया।

यह विशेष आयोजन वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। जिसमें सभी कैडेट्स ने अद्भुत उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। कैडेटों ने जब परेड शुरू किया, तो वह दृश्य गणतंत्र दिवस समारोह जैसा दिख रहा था।

परेड के बाद कैडेट्स का दल सिमरिया घाट पहुंचा। जहां ससम्मान राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण किया गया और कैडेट्स की ओर से राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। ध्वजारोहण समारोह के दौरान कैडेट्स ने देशभक्ति गीतों, देशप्रेम के नारों तथा अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से अपने जज्बे का उत्कृष्ट परिचय दिया।

राष्ट्रभक्ति और अनुशासन की भावना की सराहना

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों, आम लोगों और सामजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने ने कैडेट्स की ओर से प्रस्तुत राष्ट्रभक्ति और अनुशासन की भावना की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि दिनकर जी के जन्मभूमि सिमरिया में गंगा नदी पर बने इस पुल ने आज लोगों को राष्ट्रभक्ति की भावना प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट नमूना बन गया ।

कार्यक्रम का नेतृत्व और समन्वय 35 बिहार बटालियन एनसीसी पूर्णिया के कॉन्टीनेंट कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल पी.के. चौधरी और कैंप कमांडेंट कर्नल अमित अहलावत ने किया। कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए डीएम तुषार सिंगला के निर्देश पर बेगूसराय के जिला परिवहन पदाधिकारी व जिला शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *