Featured

MSU ने नवनिर्वाचित विधायकों से की अपील:आठवीं अनुसूची में मान्यता प्राप्त मैथिली भाषा में लें शपथ अफजल खान।

आठवीं अनुसूची में मान्यता प्राप्त मैथिली भाषा मे ले शपथ।
MSU के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या भूषण।
दरभंगा के मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) ने बिहार विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों से मैथिली भाषा में शपथ लेने का आग्रह किया है। MSU के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या भूषण ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से मिथिला क्षेत्र के विधायकों से यह अपील की है।

विद्या भूषण ने बताया कि भारत का संविधान मान्यता प्राप्त भाषाओं में शपथ लेने का अधिकार देता है। मैथिली भाषा संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल एक मान्य भाषा है।

उन्होंने कहा कि जिस जनता ने इन जनप्रतिनिधियों को चुना है, उनकी भाषा में शपथ लेना जनता के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रतीक होगा। मैथिली मिथिला की संस्कृति और लोकजीवन का आधार है।

भूषण ने आगे कहा कि इस बार मिथिला क्षेत्र में व्यापक जनादेश आया है, जो केवल राजनीतिक परिवर्तन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक जागरण और क्षेत्रीय स्वाभिमान की मांग भी है। मैथिली में शपथ ग्रहण करना भविष्य में मैथिली भाषा नीति, मिथिला विकास बोर्ड और क्षेत्र में औद्योगीकरण जैसे मुद्दों के लिए सकारात्मक माहौल बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *