Featured

बिहार में करोड़ों की सड़क बारिश के पानी में बही, 10 हजार लोगों का आना-जाना बंद।

खगड़िया में बारिश की पानी में करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क ध्वस्त हो गयी. 10 लोगों का आना-जाना बंद हो गया है. खगड़िया में बारिश की पानी सड़क ध्वस्त
खगड़िया:बिहार में बारिश ने सरकार के विकास कार्य की पोल खोलकर रख दी है. खगड़िया के चौथम अंतर्गत दियारा की रोहियार पंचायत के धमारा नाबार्ड प्रस्तावित सड़क बारिश की पानी में बह गयी. यह सड़क एक करोड़ 79 लाख 464 रुपये की लागत से बनाई गई थी. 10 हजार लोग प्रभावित: सड़क ध्वस्त होने से इस इलाके की 10 हजार आबादी प्रभावित है.
लोगों का आना-जाना बंद हो गया है. एकमात्र यह सड़क पंचायत से कई मुख्य इलाकों को जोड़ती है. एक बड़ी आबादी का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है. 2022 में बनी थी सड़क: यह सड़क बंगलिया और बालकुंडा रोहियार आदि गांव के 10000 लोगों के आने-जाने का साधान था. इस मुख्य सड़क के निर्माण का कार्य जुलाई 2021 में शुरू किया गया था और 4 जुलाई 2022 को यह सड़क पूरी तरह बनकर तैयार हो गयी थी.
गुणवत्ता पर सवाल: यह सड़क ढाई किलोमीटर है लंबी है, जिसका निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से कराया गया था, लेकिन तीन साल में ही सड़क ध्वस्त हो गयी. बारिश की पानी का दवाब नहीं झेल पायी. लोगों ने इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है. पिछले साल भी टूटी थी सड़क: जदयू नेता चंदेश्वरी राय ने बताया यह सड़क 2024 में भी बाढ़ की पानी से टूट गयी थी, जो अभी भी क्षतिग्रस्त है. इसको लेकर बार-बार आवाज़ भी उठाई गई है लेकिन उसके बाद भी संवेदक के कान पर जूं तक नहीं रेंगा.
सड़क की मरम्मती आज तक नहीं की गई है. “लगातार हो रही बारिश की पानी का दबाव इस सड़क पर पड़ा और सड़क बह गयी. पिछले साल भी बाढ़ में सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी थी, जिसकी मरम्मत संवेदक के द्वारा नहीं किया गया. एक बार फिर बारिश के पानी में क्षतिग्रस्त हो गयी”- चंदेश्वरी राय, जदयू नेता सड़क में पुलिया बनाने की जरूरत: ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि पानी के दबाव को रोकने के लिए कम से कम एक दो पुलिया बनाने की आवश्यकता है.
जिससे इस सड़क पर पानी का दबाव न पड़े. अगर ऐसा नहीं होता है तो सड़क बार-बार टूटेगी. सड़क टूटने के बाद संवेदक इस पर ध्यान नहीं देता है. संवेदक ने क्या कहा?: संवेदक अरविंद कुमार ने कहा इस सड़क पर पानी का दबाव ज्यादा रहता है, जिस कारण बाढ़ में बार-बार टूट जाती है. जब तक सड़क में पुलिया का निर्माण नहीं होगा तब तक सड़क नहीं टिकेगी. सड़क की मरम्मत के नाम पर संवेदक ने कोई जवाब नहीं दिया.
क्या कहते हैं अधिकारी?: इधर, सड़क ध्वस्त होने की सूचना पर गोगरी कनीय अभियंता मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. उन्होंने कहा कि इसको लेकर विभाग को सूचना दे दी गयी है. जल्द ही सड़क की मरम्मत करायी जाएगी. बारिश की पानी के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी है. “सड़क का डीपीआर बनाकर विभाग को सूचना दी गई है. सड़क की जांच की जाएगी, साथ ही संवेदक को कहा जा रहा है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत करायी जाए. इस ओर कार्रवाई की जा रही है.”-मुरलीधर यादव, कनीय अभियंता, गोगरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *