Featured

समस्तीपुर में मिला मुजफ्फरपुर से लापता युवक का शव:होटल में काम करता था, संचालक फरार; चाचा बोले- पीट-पीटकर हत्या हुई है।

समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी से एक युवक का शव मिला है। 26 सितंबर से मुजफ्फरपुर के होटल से अचानक लापता हो गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के महिनबाड़ा इलाके के गौसनगर निवासी तुलसी पासवान के पुत्र राहुल कुमार(18) के तौर पर हुई है। घटना पूसा थाना क्षेत्र के महमदा गांव की है।

अस्पताल में रोते-बिलखते हुए परिजन।
पीट-पीटकर हत्या हुई है

चाचा मुन्ना पासवान ने बताया कि भतीजा मुजफ्फरपुर के सिकंदर नगर में हवेली फास्ट फूड होटल में नौकरी करता था। 26 सितंबर को होटल के संचालक ने रात में फोन करके कहा कि राहुल लापता हो गया। उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने खोजबीन शुरू कि लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।

‘दूसरे दिन 27 सितंबर को थाने में आवेदन दिया। लगातार खोजबीन कर रहे थे। इस बीच जानकारी मिली कि समस्तीपुर के में बूढी गंडक नदी एक युवक का शव मिला है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचा। देखते ही पहचान लिया। होटल का एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। जिसमें राहुल के साथ मारपीट की पुष्टि है।’

‘वह रोते हुए होटल से बाहर निकल रहा है। फिर अंदर प्रवेश करता है। काफी चीख पुकार सुनाई पड़ती है। किसी विवाद को लेकर होटल संचालक ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी है, क्योंकि इसका जीभ बाहर निकला हुआ था। कमर पर काफी चोट के निशान हैं। डेड बॉडी मिलने के बाद से ही होटल संचालक फरार है।’

पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे परिजन।
छानबीन की जा रही है

एएसपी संजय पांडे ने बताया कि बूढी गंडक नदी से युवक का उपलाता हुआ शव मिला है। मुजफ्फरपुर से लापता था। परिवार के लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। इस संबंध में सीतामढ़ी में परिवार के लोगों ने आवेदन भी दे रखा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *