Featured

घनश्यामपुर के कमला नदी में मिला युवक का शव:अधिकार क्षेत्र को लेकर दरभंगा और मधुबनी पुलिस में हुआ विवाद।

अधिकार क्षेत्र को लेकर दरभंगा और मधुबनी पुलिस में हुआ विवाद।
घटनास्थल पर मौजूद लोग।
दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र और मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गोढेल कमला नदी में शुक्रवार को एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी घनश्यामपुर और मधेपुर थाने को दी। सूचना मिलने पर दोनों थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि, सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण दोनों थानों के बीच अधिकार क्षेत्र को लेकर विवाद हो गया।

अधिकार क्षेत्र के विवाद के कारण तीन घंटे से अधिक समय तक शव को कमला नदी से नहीं निकाला जा सका। शव को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

इस संबंध में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष बलवंत कुमार ने बताया कि जहां शव मिला है, वह मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र का सीमावर्ती इलाका है। वहीं, मधेपुर थाना के पुलिस उपनिरीक्षक (पीएसआई) के.के. सिंह ने कहा कि घटनास्थल घनश्यामपुर थाना क्षेत्र की सीमा के भीतर आता है, जिसके कारण मामला उलझ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *