Featured

गुजरात से दुर्गा पूजा के लिए आए मजदूर की मौत:समस्तीपुर में वाया नदी में डूबा।

गुजरात से दुर्गा पूजा मनाने समस्तीपुर अपने घर आए एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, युवक 6 दिन पहले अपने घर आया था। तीन दिन पहले वो नहाने के लिए वाया नदी में गया था, तभी गहरे पानी में जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई। तीन दिन के बाद युवक की लाश नदी से निकाली जा सकी।

मृतक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के सरहद माधो गांव के रहने वाले 40 साल के लक्ष्मण साह के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण साह गुजरात में एक होटल में काम करता था। पूजा को लेकर 6 दिन पहले वो अपने घर आया था। शनिवार को लक्ष्मण नहाने के लिए वाया नदी गया था, तभी वो पानी में डूब गया था।

जब लक्ष्मण काफी देर बाद तक घर नहीं लौटा, तो परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजन ने देखा कि नदी किनारे लक्ष्मण के कपड़े और चप्पल पड़े थे। फिर अंदाजा लगाया गया कि नहाने के दौरान लक्ष्मण पानी में डूब गया होगा। हालांकि, काफी देर तक उसकी खोजबीन की गई, लेकिन लक्ष्मण का कुछ पता नहीं ।

सोमवार को नदी किनारे मिली लक्ष्मण की लाश

सोमवार सुबह नदी किनारे कुछ लोग नहाने गए थे। इसी दौरान लक्ष्मण की लाश दिखी। मौके पर मौजूद लोगों ने शव की पहचान की और लक्ष्मण के परिजन को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण साह अविवाहित था। घटना को लेकर पटोरी थाना अध्यक्ष अनिल कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सरहद माधो गांव में वाया नदी से एक शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।

पुलिस टीम की ओर से मृत व्यक्ति के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के तरफ से लिखित आवेदन दी जाती है तो आपदा के तहत मिलने वाले राशि का जल्द से जल्द भुगतान कराने का प्रयास किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *