Featured

समस्तीपुर में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश:12वीं की पढ़ाई के बाद करता था खेती, परिजन ने जताई हत्या की आशंका।

समस्तीपुर में बुधवार को एक युवक की लाश फंदे से लटकी मिली। मृतक नवल किशोर शाह का बेटा नीरज कुमार (22) है। जो इंटर की पढ़ाई पूर कर खेती करता था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक के चचेरे भाई विकास कुमार ने कहा कि नीरज घर के पास अपने पशु के बथान पर सोता था। सुबह काफी देर तक अपने बथान से घर नहीं लौटा तो उनके पिता खोजते हुए बथान पर पहुंचे, तो देखा कि नीरज पशु बांधने वाले घर में फंदे से लटका है।

पिता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने नीरज को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर फॉरेंसिक की टीम भी पहुंची।

परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। लोगों का कहना है कि खुद फांसी लगाने पर गर्दन पर ऊपर की ओर निशान बनता है, जबकि नीरज के गर्दन के बीचो-बीच गला घोंटे जाने का निशान है। घटना बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव की है।

सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के दौरान मौजूद परिजन।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

एएसपी संजय पांडे ने कहा कि युवक का अपने ही पशु के बथान में फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। इसके बाद फोरेंसिक विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो जाएगा कि युवक की हत्या हुई है या युवक ने आत्महत्या की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *