Featured

रसोईया संघ ने समस्तीपुर शिक्षा कार्यालय का घेराव किया:सैलरी बढ़ाने की मांग, कहा- मिड-डे मील के निजीकरण पर रोक लगे।

रसोईया संघ ने समस्तीपुर शिक्षा कार्यालय का घेराव किया है।
समस्तीपुर में रसोईया संघ ने जिला शिक्षा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। रसोईया संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि विभाग ने पहले ₹2000 हर महीने मानदेय बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा था। साथ ही 10 की जगह 12 महीने भुगतान की बात थी। लेकिन सरकार ने केवल ₹1650 की बढ़ोतरी की।

संघ की प्रमुख मांगों में रसोईया को ₹10,000 हर महीने का 12 महीने का मानदेय, सरकारी कर्मचारी का दर्जा और स्वास्थ्य बीमा की सुविधा शामिल है। साथ ही ₹5,000 मासिक पेंशन और सेवानिवृत्ति पर ₹2 लाख की एकमुश्त राशि की मांग की गई है।

मिड-डे मील के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग

रसोईया संघ ने मिड-डे मील के निजीकरण पर रोक लगाने और विद्यालयों में ताजा भोजन बनाने की व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है। उन्होंने उजियारपुर प्रखंड के देसुआ और मोहनपुर प्रखंड से हटाए गए रसोइयों की बहाली की भी मांग की है।

रसोईया संघ ने जिला शिक्षा कार्यालय का घेराव किया है।
संघ का कहना है कि ग्रामीण राजनीति के कारण शिक्षा समिति निर्दोष रसोइयों को काम से हटा देती है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बिना उचित जांच के इन निर्णयों को मंजूरी दे देते हैं। रसोईया संघ ने मांग की है कि रसोइयों से अन्य काम न लिया जाए। स्कूल में रात्रि प्रहरी की बहाली में उन्हें प्राथमिकता दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *