Featured

समस्तीपुर में भतीजे ने चाचा को बेरहमी से पीटा:2 साल पहले 90 हजार कर्ज दिया था; रुपए मांगने पर भड़का, सिर फोड़ा।

समस्तीपुर में रुपए लेनदेन के विवाद में भतीजे ने चाचा की बेरहमी से पिटाई कर दी। 90 हजार रुपए को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महाबलीपुर खजूरी गांव की है।

पीड़ित की पहचान सुबोध यादव(50) के तौर पर हुई है। पीड़ित ने बताया कि पत्नी और बच्चों के साथ ओडिशा के केंद्रपाड़ा में रहता हूं। वहां गोलगप्पे का कारोबार है। जमीन सर्वे के काम से शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब अपने गांव पहुंचा था। 2 साल पहले भतीजा अर्जुन राम को 90 हजार रुपए दिया था। जरूरत पड़ने पर उससे पैसा मांगा। उसने शाम में पैसे देने की बात कही।

जब शाम में पैसा मांगने गया तो वो आक्रोशित कर दिया। मारपीट कर घायल कर दिया। सिर फोड़ दिया। इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने कल्याणपुर थाने पर पहुंचा। लेकिन पुलिस पदाधिकारी ने पहले इलाज कराने की बात कही। जिसके बाद सदर अस्पताल पहुंचा।

सदर अस्पताल में घायल का चल रहा है इलाज

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, कल्याणपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। मौके पर डायल 112 की टीम को भेजा गया था। घायल सुबोध यादव की ओर से अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *