Featured

चुनाव आयोग का 3 लाख लोगों को नोटिस, बिहार के SDM की इंक्वायरी रिपोर्ट के आधार पर लिया एक्शन।

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने 3 लाख लोगों को नोटिस भेजा है, क्योंकि उनके दस्तावेजों में कमी पाई गई है, इसलिए वे भारत के नागरिक साबित नहीं होते हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह 3 लाख लोग वे लोग हो सकते हैं, जो बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और अफगानिस्तान से आए हुए हैं। SDM की इंक्वायरी रिपोर्ट के आधार पर नोटिस भेजने का एक्शन लिया गया है। नोटिस का जल्द से जल्द जवाब भी मांगा गया है।

अपडेट हो रही बिहार की वोटर लिस्ट

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 होने हैं, जिसके लिए चुनाव आयोग वोटर लिस्ट अपडेट कर रहा है। वहीं वोटर लिस्ट अपडेशन विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत किया जा रहा है, जो 24 जून 2025 को शुरू हुआ था। इसका पहला फेज पूरा हो चुका है और 1 अगस्त 2025 को चुनाव आयोग ने बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट भी जारी कर दी थी। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 7.24 करोड़ लोगों में से 65 लाख लोगों के नाम हटाकर जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *