Featured

बेगूसराय में घायल युवक की मौत के बाद बवाल:सड़क पर शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन, प्रेम-प्रसंग में एक महीने पहले हुई थी पिटाई।

बेगूसराय में एक महीना पहले प्रेम-प्रसंग में एक युवक की बेरहमी से पिटाई हुई थी। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने शहर के कर्पूरी स्थान चौक पर शव रखकर प्रदर्शन किया।

हंगामे की सूचना मिलते ही सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क जाम हटवाया। मृतक मोहम्मद तारीफ (24) सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का रहने वाला था। मृतक की मां रोजी खातून ने 11 जून को थाने में केस दर्ज कराया था।

पुलिस पर लगाए आरोप

मौत की सूचना मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। लाश को कर्पूरी स्थान के पास रखकर सड़क जाम कर दिया। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि आवेदन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई करने के लिए पुलिस पैसा मांग रही थी।

पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोग।

सख्त कार्रवाई की जाएगी

वहीं, सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि तारीफ संदिग्ध हालत में दूसरे के घर में पकड़ा गया था। उसके साथ मारपीट हुई थी। मां के बयान पर सिंघौल थाने में मामला दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *