Featured

दरभंगा के हायाघाट स्टेशन के पास की सड़क खराब:कीचड़ भरे रास्ते ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत।

दरभंगा के हायाघाट स्टेशन के पास अंडर पास बन रही है। ये सड़क से आने जाने वाले लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क निर्माण के दौरान संवेदक ने मिट्टी डालकर रास्ता बंद कर दिया है। ऑप्शनल रास्ता नहीं बनाया गया। बरसात में सड़क फिसलन भरी हो गई है। लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। रेलवे अधिकारी और संवेदक इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्टेशन जाने का यही एकमात्र रास्ता है। इसी रास्ते से 5 से 6 प्रखंडों के लोग ट्रेन पकड़ने आते हैं। सैकड़ों छात्र-छात्राएं रोज दरभंगा, लहेरियासराय और समस्तीपुर पढ़ने जाते हैं। नौकरीपेशा लोग भी इसी रास्ते से सफर करते हैं। रेलवे पुल का निर्माण चल रहा है। इसके कारण मुख्य सड़क को 75 दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विकास कुमार सिंह ने बताया कि ऑप्शनल रास्ता कीचड़ से भरा है। हल्की बारिश में भी लोग फिसल रहे हैं। कई लोग चोटिल हो चुके हैं। महिलाओं और बच्चियों को भी परेशानी हो रही है। ठेकेदार को अच्छी सड़क बनानी थी, लेकिन उसने लापरवाही दिखाई।

शिकायत के बाद नहीं हुई कार्रवाई

रेलवे प्रशासन को कई बार शिकायत दी गई। पार्षद और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी ध्यान दिलाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अगर जल्द सड़क नहीं बनी, तो सभी जनप्रतिनिधि मिलकर आवेदन देंगे और आंदोलन करेंगे।

 

स्थानीय निवासी अंबर आदिल ने बताया कि रास्ता बेहद खराब है। लोग चप्पल और कपड़े हाथ में लेकर चलने को मजबूर हैं। कई बार लोग फिसलकर गिर चुके हैं। एक ऑटो भी पलट गया था। रेलवे का अंडरपास पुल अभी अधूरा है। इसी कारण हायाघाट के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

समस्तीपुर रेल मंडल से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन नहीं उठाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *