Featured

शहर के श्री खाटू श्याम बिहारी मंदिर का तीन दिवसीय 58वां वार्षिकोत्सव शुरू, झूमे श्रद्धालु।

श्री खाटू श्याम बिहारी मंदिर का तीन दिवसीय 58वां वार्षिकोत्सव शुरू होने के साथ महिला व पुरुष श्रद्धालु आराधना में लीन हो गए। सोमवार से शुरू हुआ कार्यक्रम देर शाम समाप्त हुआ। पाठ वाचिका कनिका खन्ना ने पाठ कराया। पाठ पर 71 श्रद्धालु महिलाएं बैठी हुई हैं। सभी ने एक रंग का ही परिधान धारण कर रखा है। पाठ के बीच बीच में कलाकारों की टीम ने खाटू श्याम की भक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

 

कलाकारों ने ऐसा शमा बांधा कि मंदिर में उपस्थित सभी महिला और पुरुष सुध बुध खोकर खाटू श्याम की भक्ति में झूमने लगे। पाठ के लिए बैठी महिलाओं के लिए समिति की ओर से फलाहार की विशेष व्यवस्था की गयी थी। मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल ने बताया कि पाठ और फलाहार की व्यवस्था में राजेश अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, भरत पालीवाल, अनिकेत अग्रवाल, अमन भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *