Featured

एनडीए सरकार में विकास के नए युग की शुरुआत : अमृता।

भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता भूषण ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का तीसरा कार्यकाल राष्ट्र की राजनीति और विकास पथ में परिवर्तन के नये युग का शुरूआत है। एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक, वक्फ संशोधन विधेयक, एक राष्ट्र एक सब्सक्रिप्शन, आयकर छूट सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपये तक करने से करदाताओं को राहत जैसे कई निर्णय राजनीतिक और सामाजिक विमर्श की गतिशीलता को बदलने की क्षमता रखते हैं।

 

 

इसके साथ ही भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा समस्तीपुर के उत्तरी और दक्षिणी जिला का बैठक जिलाध्यक्ष नीलम सहनी और शशिधर झा के अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस को बूथ स्तर तक मनाने, कार्यकताओं के घर पर भाजपा का झंडा लगाने के साथ ही 14 अप्रैल तक चलने वाले कार्यक्रमों में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का जयंती समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता भूषण, विधायक वीरेंद्र कुमार, जिला प्रभारी भीम साहू आदि ने संबोधित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *