Featured

बेगूसराय में नदी में डूबे बच्चे का शव बरामद:शनिवार को बूढ़ी गंडक नदी में डूब गए थे दो बच्चे।

बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबे दूसरे बच्चे सूरज कुमार (06) का शव बरामद कर लिया है। घटना, साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कीर्ति टोल आहोक घाट के पास की है, जहां शनिवार को रबिन यादव का बेटा अरव कुमार (08) और उसके भाई अमरजीत यादव का बेटा सूरज, स्नान करने पहुंचे थे। नहाने के दौरान दोनों डूबने लगे। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने शनिवार को अरव के शव को निकाला था। वहीं आज सूरज का शव बरामद हुआ है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि कीर्ति टोल आहोक निवासी रबिन यादव के पिता के श्राद्धकर्म के अवसर पर शनिवार को घर के समीप भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान दोनों बच्चे नहाने गए थे। एक ही परिवार के दो बच्चों के डूबने से मचे कोहराम के बाद आज सुबह फिर से गोताखोर घटनास्थल पर पहुंचे, जहां हितेश कुमार, अजीत, भवेश, राहुल, निराला, पुरुषोत्तम, प्रिंस, पांडव, नीरज और विकास द्वारा खोजबीन शुरू किया गया। काफी खोजबीन के बाद सूरज की लाश घटनास्थल के समीप ही मिली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *