Featured

बेगूसराय  : बेगूसराय में खुदाई के दौरान मिला शिवलिंग:ग्रामीण ने बताया- विशाल सांप दिखने के बाद खोद रहे थे जमीन, मिल गए भगवान

बेगूसराय में महाशिवरात्रि से ठीक तीन दिन पहले बेगूसराय के परना गांव, वार्ड नंबर-9 में खुदाई के दौरान शिवलिंग मिलने से इलाके में आस्था का माहौल बन गया है। शिवलिंग मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और अभिषेक के लिए उमड़ पड़े।

स्थानीय लोगों के अनुसार, तीन-चार दिनों से गांव में एक विशाल काला सांप दिखाई दे रहा था, लेकिन पकड़ने से पहले ही वह गायब हो जाता था। जब ग्रामीणों ने खोजबीन की और झाड़ियों को हटाया, तो एक पत्थर से लाठी टकराई। जब खुदाई की गई तो करीब एक फीट लंबा शिवलिंग मिला।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, जारी है पूजा-अर्चना

गांव में शिवलिंग मिलने की खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना के लिए जुटने लगे। घर-घर से श्रद्धालु पूजा करने के लिए आ रहे हैं, और दूर-दूर से भक्त भी दर्शन करने पहुंच रहे हैं। स्थानीय निवासी महेंद्र महतो ने बताया कि शनिवार की देर शाम जब वे अपनी दिनचर्या पर निकले, तो उन्हें जमीन पर काला सांप दिखाई दिया।

जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई और खुदाई की गई, तो शिवलिंग प्रकट हुआ। अब भक्त लगातार पूजा-अर्चना और अभिषेक कर रहे हैं। महाशिवरात्रि से पहले इस घटना को भोलेनाथ की कृपा मानते हुए लोग भव्य आयोजन की तैयारी में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *