समस्तीपुर : समस्तीपुर पहुंची दरभंगा रेंज DIG स्वप्ना गौतम:ASP कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराधिक घटनाओं की करेंगी समीक्षा
दरभंगा रेंज की DIG स्वप्ना गौतम मंगलवार को समस्तीपुर पहुंची। ASP संजय पांडे के कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंची है। DIG के पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दी गई इस मौके पर SP अशोक मिश्रा भी मौजूद थे।
DIG आज दिन भर सदर अनुमंडल क्षेत्र में घटित घटनाओं के बारे में विस्तृत समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वह कार्यालय के रखरखाव रिकॉर्ड आदि की भी जांच करेंगे। पुलिस सूत्रों का बताना है कि निरीक्षण के दौरान उनका फोकस समस्तीपुर जिले में हाल के वर्षों में हुई लूट के साथी शराब कारोबार पर होगा। यहां बता दे कि हाल के दिनों में शहर के मोहनपुर रोड से रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम से करीब 10 करोड़ की लूट की घटना हुई थी। इसके अलावा हाल ही में अनिल जिलेवार से भी करीब ढाई करोड रुपए के जेवरात की लूट हुई थी। इन सभी मामलों में भी अब तक शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
कामकाज की समीक्षा होगी
वहीं पुलिसिया चौकसी के बावजूद जिले में शराब का अवैध कारोबार भी चरम पर है, जिसको लेकर भी DIG शराब कांडों की समीक्षा करेंगे। इस बाबत पूछे जाने पर SP अशोक मिश्रा ने बताया कि यह विभागीय प्रक्रिया है समय-समय पर वरीय अधिकारी कार्यों की समीक्षा करने के लिए पहुंचते रहते हैं। समीक्षा के दौरान आपराधिक घटना से लेकर ऑफिस के रखरखाव कामकाज की समीक्षा होगी।
