Featured

सहरसा : सहरसा राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन:सहरसा में खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार का वितरण, 22 जिलों के प्लेयर हुए शामिल

सहरसा के खेल भवन में 70 वां राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक डॉ आलोक रंजन समेत खेल से जुड़े तमाम पूर्व खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भाजपा विधायक ने प्रतियोगिता में जीते और हारने वाले खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया।

सहरसा जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन ने बीते 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का आयोजन किया। टेबल टेनिस के सचिव रोशन सिंह धोनी ने बताया कि इस 70 वां राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में 22 जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

अंडर-11 गर्ल्स में विजेता मुजफ्फरपुर की निलंजना शर्मा और उपविजेता मधेपुरा की सरनाया आनंद रही। अंडर-11 बॉय में विजेता मधेपुरा के नमन गुप्ता और उपविजेता पटना का विराट नारायण रहा। अंडर-13 गर्ल्स में विजेता पटना की नव्या लक्ष्मी और उपविजेता मुजफ्फरपुर की नीलांजना शर्मा रही।

अंडर-13 बॉय में विजेता सहरसा का हिमांशु कुमार और उपविजेता पटना का आयुष मिश्रा रहा। अंडर-15 गर्ल्स में विजेता पटना की कुमारी अनन्या और उपविजेता पटना की बगूसा सिंह रही।अंडर-15 बॉय में विजेता पटना का एकलव्य शर्मा और विजेता पटना का आयुष मिश्रा रहा।

पटना की कुमारी अनन्या उप विजेता

अंडर-17 गर्ल्स में विजेता पटना की वगुसा सिंह और उप विजेता पटना की कुमारी अनन्या रही। अंडर-17 बॉय में विजेता मुजफ्फरपुर की कविश साहू और उपविजेता पटना का एकलव्य शर्मा रहा। अंडर-19 में विजेता पटना की वगुसा सिंह और उपविजेता पटना की कुमारी अनन्या रही।

अंडर-19 बॉयज में पटना के कुमार हर्षित और उप विजेता मुजफ्फरपुर का कविश साहू रहा। जबकि, वूमेन टेबल टेनिस में विजेता पटना सचिवालय रियांशी गुप्ता और उप विजेता पटना की कुमारी अनन्या रही।

मेंनस में विजेता पटना के विजेता कुमार हर्षित और उप विजेता पटना के मोहित झा रहे। इस मौके पर पूर्व मंत्री सहरसा भाजपा विधायक डॉक्टर आलोक रंजन ने सभी रनर और विनर को मैडल और शिल्ड देकर सम्मानित किया। विधायक डॉक्टर आलोक रंजन ने कहा कि बिहार खेल के मामले में अग्रणी है और कोशी पिछड़े वाले क्षेत्र में टेबल टेनिस के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा हैं।

जिसको लेकर सूबे के मुख्यमंत्री का खेल के प्रति बढ़ावा देने का श्रेय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *