Featured

दरभंगा : थानाध्यक्ष से आक्रोशित लोगों ने थाना में किया प्रदर्शन:दरभंगा में नाका- 6 की घेराबंदी के लिए पुलिस ने तोड़े थे 100 परिवार के नल, हुआ हंगामा

दरभंगा में नाका- 6 थानाध्यक्ष से आक्रोशित एक दर्जन से अधिक लोगों ने सोमवार को थाना परिसर में पहुंचकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि नाका 6 के थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस ने 100 परिवार के नल जल का कनेक्शन तोड़ दिया।

इसकी वजह से रविवार की शाम चार बजे से अब तक लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। हालांकि थाना परिसर में हो हल्ला करने किए जाने के बाद समझाकर लोगो शांत कर दिया गया। नलकूप की रिपेयरिंग की जा रही है।

 

नाका 6 थाना परिसर में हंगामा करते स्थानीय लोग।
स्थानीय दया देवी, निरंजन कुमार, सरोज पासवान, आरती देवी आदि ने बताया कि रविवार की शाम 4 बजे नाका 6 के परिसर को बांस के जाफरी से घेरने के लिए नाका 6 के पीछे नाला पर प्रधानमंत्री नल जल योजना के तहत लगाए गए लगभग 100 घरों के नलकूप को तोड़ दिया गया। इससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

लोगों का कहना है कि कल शाम से ही उन्हें पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इसकी शिकायत स्थानीय लोग थानाध्यक्ष और वार्ड पार्षद से कर चुके हैं। वार्ड पार्षद ने बताया कि थानाध्यक्ष से बात हुई है। लोगों को समझाकर घर भेज दिया गया है। आज ही नल को दुरुस्त कर दिया जाएगा।

नलकूप टूटने से लोगों को नहीं मिल रहा पानी।
नगर निगम दरभंगा के सौजन्य से लोगों के घरों के सामने नाला पर लगाया गया था। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि थाना परिसर को घेरने के लिए जाफरी लगाने के क्रम में नलकूप टूट गए हैं। मरम्मत करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *