Featured

दरभंगा : छिपलिया चौक पर 3 दोस्त कर रहे थे मौज मस्ती, तभी एक ने पिस्तौल निकालकर कर दी हत्या

दरभंगा में मौज-मस्ती के दौरान हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। छिपलिया चौक पर दोस्तों के बीच हुई कहासुनी में एक दोस्त ने रविन्द्र यादव को गोली मार दी। आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और जाँच शुरू कर दी है।

 

बिहार के दरभंगा जिले में दोस्तों के बीच विवाद के कारण एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई मृतक का नाम रविन्द्र यादव उर्फ नक्कू यादव है, जो अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती कर रहा था हत्यारों ने घटना के बाद अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

 

 

दरभंगा: मौज मस्ती के बीच शुरू हुआ झगड़ा जानलेवा बन सकता है यह कोई सोच भी नहीं सकता है। लेकिन बिहार के दरभंगा जिले में दोस्तों के बीच हुए विवाद में एक की मौत हो गई। जिले के बहादुपुर थाना क्षेत्र के छिपलिया चौक के पास तीन दोस्त मौज मस्ती कर रहे थे। किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया। एक दोस्त ने अपने कमर से पिस्टल निकाल कर छिपलिया निवासी रविन्द्र यादव उर्फ नक्कू यादव की गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत के आरोपी दोनों दोस्त मौके पर ही अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए।

 

घटना की सूचना पर पहुंची बहादुरपुर सहित कई थानों की पुलिस को स्थानीय लोगों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। बाद में लोगों को समझा बुझाकर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया। बताया जाता है कि आम दिनों की तरह ही मृतक रविन्द्र अपने दोस्तों के साथ घर के पास ही मस्ती कर रहा था। इस दौरान हुए विवाद में गोली मार दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस शराब के धंधेबाज पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। इस कारण इलाके में आये दिन मारपीट होते रहता है। गुरुवार की घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक बुधवार को किसी जमीन की रजिस्ट्री करवाया था। जिसको लेकर रात को पार्टी चल रहा था।

 

 

इसी दौरान हुए विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद अपराधी अपनी बाइक घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। दरभंगा हीरा सहनी हत्याकांड: हथियार के साथ तीन गिरफ्तार इस मामले घटना स्थल पर पहुंचे सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि मौके से एक अपराधी की बाइक जब्त की गई है। बाइक की जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *