मधुबनी : मधुबनी में लोजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बेखौफ अपराधियों ने चलाई कई राउंड फायरिंग, गोलियों से थर्राया पूरा इलाका
मधुबनी: बिहार के मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने लोजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्र कुमार पप्पू पर फायरिंग कर दी. घटना राजनगर थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव के पास की है. फायरिंग की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है.
इंद्र कुमार उर्फ पप्पू ने बताया कि प्रत्येक दिन हरीनगर स्थित मंदिर में पूजा करने के लिए जाते हैं. आज भी मंदिर में पूजा करने के बाद कार से लौट रहे थे. रास्ते मे एक दोस्त मिल गया. जिससे कार में बैठे ही बात करने लगे. तभी दो बाइक पर पांच नकाबपोश अपराधी आए और बंदूक में गोली भर कर फायरिंग करने लगे. कार स्टार्ट कर तेजी से जान बचाकर भागे, लेकिन अपराधियो ने फायरिंग करते हुए एक डेढ़ किलोमीटर लहेरियागंज स्थित आवास तक पीछा किया.
लहरिया गंज में घर के पास भी उन पर फायरिंग किया. अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग किया और आराम से मौके से फरार हो गया. गोलीबारी की घटना की सूचना पाते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है. वारदात से इलाके में दहशत है.
लोजपा जिलाध्यक्ष अनुपम राजा ने अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है और कहा है कि दस दिनों में दो लोजपा नेता पर हमला हुआ है. बिस्फी में संदिग्ध मौत हो गयी. वहीं पप्पू बाल बाल बच गए. दिनदहाड़े हुई बारदात से इलाके में दहशत है. राजनगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है.
