बिहार : बिहार में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण, पटना समेत इन शहरों की हवा बहुत खराब; एक्यूआई 300 पार
पटना, हाजीपुर और गया में शनिवार को वायु प्रदूषण का स्तर बहुत खराब स्थिति में पहुंच गया। पटना में सर्वाधिक एक्यूआई 352 दर्ज किया गया है। मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत अन्य शहरों की हवा भी बिगड़ी हुई है।
बिहार में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण, पटना समेत इन शहरों की हवा बहुत खराब; एक्यूआई 300 पार
बिहार में ठंड बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हो रही है। राजधानी पटना की हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। हाजीपुर और गया का भी यही हाल है। तीनों ही शहरों में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 के ऊपर दर्ज किया गया। वहीं, मुजफ्फरपुर, सहरसा, बेतिया समेत अन्य कुछ शहरों में भी हवा की क्वालिटी खराब स्थिति में है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार शनिवार को बिहार में सर्वाधिक एक्यूआई पटना में दर्ज किया गया। पटना के समानपुरा में सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 352 रहा। वहीं, हाजीपुर में 330 और गया में 303 एक्यूआई दर्ज किया गया। अररिया, बेतिया, भागलपुर, किशनगंज, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, राजगीर और सहरसा में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 से ऊपर है, जो कि खराब श्रेणी में माना जाता है।
बिहार के प्रमुख शहरों में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)-
पटना – 352
पूर्णिया – 134
भागलपुर – 210
गया – 303
हाजीपुर – 330
किशनगंज – 200
अररिया – 202
बेतिया – 258
बक्सर – 190
मुंगेर – 265
मुजफ्फरपुर – 287
सहरसा – 248
राजगीर – 242
बेगूसराय – 168
