Featured

दरभंगा : गाना बजाने के लिए मारपीट, 3 जख्मी:दरभंगा में घर में घुसकर लाठी-डंडे और खंती से पिटाई, मोबाइल में बजा रहा था गाना

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के लदहो गांव में बुधवार की शाम मोबाइल पर गाना बजाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें लदहो गांव निवासीअशोक चौधरी (51), राजेश चौधरी (42) और दिवाकर चौधरी (18) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को परिजनों ने इलाज के लिए बिरौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

पीड़ितों के परिजन अनिल चौधरी ने बताया कि गांव के ही लाल सहनी, भोली सहनी, राज साहनी सहित लगभग आठ-दस लोगों ने बुधवार की शाम घर में घुसकर अशोक चौधरी, राजेश चौधरी और दिवाकर चौधरी के साथ मारपीट करने लगे। घर की महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।

मोबाइल में गाना बजाने के लिए विवाद

परिजनों ने आगे बताया कि उसके बाद तीनों को घर से बाहर निकाल कर लाठी- डंडा और खंती से पिटाई की। इसमें अशोक चौधरी का हाथ टूट गया है। वही दिवाकर चौधरी के पांव में गहरा जख्म है। जबकि राजेश चौधरी भी गंभीर रूप से घायल है।

आगे बताया कि बुधवार को ही शाम में दिवाकर चौधरी से मोबाइल में गाना बजाने को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद हुआ था। उस वक्त दिवाकर का मोबाइल दूसरे पक्ष के लोगों ने छीन लिया था। दोनों ही पक्ष में बहसा बहसी के बाद मोबाइल वापस लेकर दिवाकर चौधरी अपने घर लौट गया। जिसके बाद 8 से 10 की संख्या में दूसरे पक्ष ने घर पर आकर मारपीट और गाली गलौज किया। तीनों को डीएमसीएच ले जाने की तैयारी चल रही है। इलाज के बाद पुलिस को मामले में शिकायत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *