Featured

समस्तीपुर : 6 वर्षीय मासूम बच्ची से हैवानियत करने वाले आरोपी को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, DMCH में जिंदगी की जंग लड़ रही पीड़िता

समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार को एक युवक द्वारा हैवानियत की हदें पार करते हुए छह वर्षीया मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी राजू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बच्ची के मामा और मां के अनुसार शुक्रवार की सुबह छठ पूजा का अर्घ्य देने के बाद घर में थे। शाम में थकावट के कारण लेटे थे और बच्ची बरामदे पर खेल रही थी। इसी दौरान राजू कुमार आया और बच्ची को घुमाने लेकर चला गया।

इसके बाद बगल के खेत में बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुन एक किसान वहां पहुंचे। उन्हें देख वह लहूलुहान हालत में बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। आनन-फानन में बच्ची को हसनपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण चिकित्सकों ने उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा। वहां से बच्ची को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

गायनिक विभाग में गंभीर अवस्था में बच्ची का उपचार चल रहा है। बच्ची का इंटरनल पार्ट फट जाने के कारण उसकी स्थिति बेहद नाजुक है। शनिवार की शाम उसका एक सर्जरी भी किया गया है। इधर ग्रामीणों द्वारा पीड़िता के परिजनों पर समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा खुद मामले की निगरानी की जा रही थी। एसपी के निर्देश पर हसनपुर थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *