सहरसा : छठ घाटों का सहरसा विधायक ने लिया जायजा:गंदगी देख जताई नाराजगी, नगर आयुक्त को दो दिन में काम समाप्त करने का दिया अल्टीमेटम
छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे सहरसा विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आलोक रंजन।
छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे सहरसा विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आलोक रंजन।
सहरसा में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा मंगलवार से शुरू हो रहा है। इस पर्व के लिए घाटों की साफ-सफाई पूरी नहीं होने से छठव्रतियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को सहरसा विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आलोक रंजन ने नगर निगम के घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई की कमी पर नाराजगी जताई और नगर आयुक्त मुमुक्षु चौधरी को दो दिनों में सभी घाटों की सफाई का निर्देश दिया।
छठ को लेकर घाटों की हो रही सफाई ।
69 घाटों को चिह्नित किया गया
नगर आयुक्त चौधरी ने बताया कि सहरसा के कुल 69 घाटों को चिह्नित किया गया है और सफाई कर्मियों को सफाई कार्य में लगा दिया गया है। मजदूर दिन-रात काम कर रहे हैं ताकि निर्धारित समय में सभी घाट तैयार हो सकें। इसके साथ ही, घाटों पर बैरिकेटिंग, लाइट की व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजाम भी किए जा रहे हैं।
आयुक्त ने भरोसा दिया कि तय समय में सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी ताकि छठव्रतियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
